लखनऊ :
घर के सामने से ई-ऑटो चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी।
दो टूक : लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में घर के सामने खड़ा नया ई-ऑटो अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर वाहन बरामद करने की गुहार लगाई है। वाहन में जीपीएस ट्रैकर लगा होने के कारण उसकी लोकेशन भी दिखाई दे रही है।
विस्तार :
मूल रायबरेली जनपर के गुरु बख्शगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे शिव बकस सिंह, पोस्ट मालिक मऊ चौबारा के रहने वाले अरुण कुमार लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र साउथ सिटी में रहकर ई-आटो रिक्शा चलाकर जीवन यापन करते है।।
आटो चालक अरुण कुमार के मुताबिक 7 अगस्त 2026 को नई महिंद्रा ट्रियो प्लस ईवी खरीदी थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 32 UT 5628 है। वाहन को वह अपने मकान के सामने खड़ा करते थे बीते 23 अगस्त की सुबह करीब 4:55 बजे अज्ञात चोर घर के सामने से ई-ऑटो चोरी कर ले गए।
पीड़ित के अनुसार घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति ई-ऑटो को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अरुण कुमार ने बताया कि ई-ऑटो में जीपीएस लोकेशन ट्रैकर लगा हुआ है, जिससे वाहन की लोकेशन दिखाई दे रही है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और जीपीएस लोकेशन के आधार पर जल्द कार्रवाई करते हुए ई-ऑटो बरामद करने की पुलिस से मांग की है।
पीजीआई पुलिस ने पीड़ित चालक की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और जीपीएस लोकेशन की मदद से ई-ऑटो चोरी करने वाले आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
