बुधवार, 26 अगस्त 2026

मऊ :अश्लील हरकत व अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक गिरफ्तार।||Mau:A young man was arrested for obscene acts and singing obscene songs.||

शेयर करें:
मऊ :
अश्लील हरकत व अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक गिरफ्तार।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना रामपुर पुलिस टीम ने अश्लील हरकत करने एवं अश्लील गाना गाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया है।
विस्तार : 
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेशदत्त मिश्र के कुशल निर्देशन में थाना रामपुर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को वीर अब्दुल हमीद पब्लिक स्कूल, मर्यादपुर के पास से थाना रामपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 76/2026, धारा 296 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अविनाश गौड़ पुत्र सुरेन्द्र गौड़, निवासी ग्राम लखनौर, थाना रामपुर, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया।
दर्ज अभियोग
अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामपुर में मु0अ0सं0 76/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
पूर्व का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामपुर में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 24/2026 धारा 351(2)/352 बीएनएस तथा मु0अ0सं0 32/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी 25 अगस्त 2026 को वीर अब्दुल हमीद पब्लिक स्कूल, मर्यादपुर के पास से की गई। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।