शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

लखनऊ :सुबह की सैर पर निकले डॉक्टर से चेन स्नैचिंग,हेलमेट धारी बदमाश फरार।||Lucknow:Chain snatching from a doctor on a morning walk; helmet-wearing criminal escapes.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सुबह की सैर पर निकले डॉक्टर से चेन स्नैचिंग,हेलमेट धारी बदमाश फरार।
जानकीपुरम में दूसरी वारदात से पुलिस गश्त पर उठे सवाल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गुड़ंबा क्षेत्र के जानकीपुरम में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक डॉक्टर से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। वारदात जनता इंटर कॉलेज के पास हुई। जो स्थानीय पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित है। लगातार दूसरी चेन स्नैचिंग की घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी हुई है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार थाना गुडम्बा क्षेत्र
 सेक्टर-जे जानकीपुरम निवासी डॉ. पवन कपूर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अपने आवास के पीछे स्थित गली में टहल रहे थे। इसी दौरान हेलमेट लगाए दो अज्ञात बदमाश बाइक से पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही गुड़ंबा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है 
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी गुड़ंबा क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त केंद्रीय अधिकारी चेन स्नैचिंग का शिकार हो चुके हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत है और पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।