रविवार, 23 अगस्त 2026

लखनऊ :पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे मिला महिला का शव,नही हुई पहचान,पुलिस जुटी।।||Lucknow:A woman's body was found under the Purvanchal Expressway, but it has not been identified. Police are investigating.||

शेयर करें:
लखनऊ :
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे मिला महिला का शव,नही हुई पहचान,पुलिस जुटी।।
दो टूक : लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में रविवार शाम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर गोसाईगंज पुलिस और बाराबंकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विस्तार :
कोतवाली गोसाईगंज इस्पेक्टर डी के सिंह के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:30 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि बाराबंकी से लखनऊ जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे ग्राम बड़ेहा के पास एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को करीब 50 वर्षीय महिला का शव मिला।
मृतका ने पिंक रंग का शूट, काले रंग का सलवार और भूरे रंग का दुपट्टा पहन रखा था। उसके दाहिने हाथ में हरे और लाल रंग की चूड़ियां थीं। आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। महिला की पहचान के लिए सर्विलांस, स्थानीय पूछताछ और अन्य माध्यमों से पुलिस प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADCP- साउथ जोन की बाइट--