अम्बेडकर नगर :
रसोइयों के सम्मान के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल,कैशलेस कार्ड वितरित।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर जनपद के भीटी खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक के नेतृत्व में तहसील भीटी सभागार में तहसील स्तरीय रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रसोइयों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया और प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. राना वीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अमरजीत वर्मा एवं एसडीएम तृप्ति गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण के माध्यम से रसोइयों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि रसोइया विद्यालयी व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके सम्मान एवं कल्याण के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक रसोइया तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। रसोइयों के सम्मान, सुविधा और कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
