शनिवार, 1 अगस्त 2026

लखनऊ : सात साल के रिश्ते का खौफनाक अंत! प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो युवक ने की आत्महत्या,प्रेमिका पर रिपोर्ट दर्ज।||Lucknow:A horrific end to a seven-year relationship! A young man committed suicide after his girlfriend refused to marry him; a case has been registered against the girlfriend.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सात साल के रिश्ते का खौफनाक अंत! प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो युवक ने की आत्महत्या,प्रेमिका पर रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली गोसाईगंज क्षेत्र में सात साल पुराने प्यार के रिस्ते का दर्दनाक अंत सामने आया है। आरोप है कि प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार कर दिया  और लगातार मानसिक दबाव बनाए जाने से आहत होकर 25 वर्षीय युवक ने वीडियो कालिंग कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार कोतवाली गोस क्षेत्र के ग्राम मीसा निवासी रोहित मिश्रा का सलौली गांव की रहने वाली महिमा सिंह से करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवती ने शादी का झांसा देकर रोहित से समय-समय पर लाखों रुपये, सोने-चांदी के आभूषण, एक्टिवा स्कूटी, मोबाइल फोन समेत अन्य महंगे सामान लिए। इसके बावजूद वह लगातार पैसों की मांग करती रही, जिससे रोहित मानसिक तनाव में रहने लगा।
मृतक युवक के परिजनों के मुताबिक, 26 जुलाई 2026 की रात ड्यूटी से लौटने के बाद रोहित अपने कमरे में चला गया। आरोप है कि उसी दौरान उसकी महिमा सिंह से फोन और वीडियो कॉल पर बातचीत हुई जिसमें शादी न करने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद रोहित ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। घटना के बाद युवती ने उसी रात और अगले दिन कई बार फोन कर रोहित से बात कराने की बात कही। मृतक के परिवार के पास व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद होने का दावा किया गया है, जिन्हें जांच में उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
मृतक के भाई रोहन मिश्रा की तहरीर पर गोसाईगंज थाने में युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।। 
""दो टूक मीडिया किसी आरोपों की पुष्टि नही करता है।"