लखनऊ :
दारुलशफा के बाहर टावर पर चढ़ा अयोध्या का युवक,मचा हड़कंप,दौ लीटर पेट्रोल बरामद।।
●न्याय की गुहार लेकर अयोध्या से लखनऊ आया युवक टावर पर चढ़ा।
दो टूक : लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र स्थित दारुलशफा (विधायक निवास) के बाहर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 30 वर्षीय युवक टावर पर चढ़ गया। युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसके ही खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए गए। न्याय न मिलने से नाराज युवक ने टावर से कूदकर जान देने की बात कही।
सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद फायर फाइटर्स ने हाइड्रोलिक मशीन की मदद से युवक तक पहुंचकर उससे बातचीत की और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समझाने के बाद युवक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म तक आया और उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया।
विस्तार :
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र दारुलशफा विधायक निवास के सामने सोमवार को दोपहर हड़कंप मच गया। एक युवक जेब पेट्रोल के दो बोतल ले कर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही हजरतगंज की पुलिस मौके पर पहुची और युवक मनाने और समझाने मे लगी रही। फायर फाइटर्स मैन उसे उतारने के लिए हाइड्रोक्लोक मशीन की मदद से युवक के पास तक पहुच गए। और काफी समझाने और बातचीत करने पर युवक नीच उतरा तब पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
युवक की तलाशी में मिली पेट्रोल की दो बोतलें।
नीचे उतारने के बाद युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास करीब दो लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। युवक की पहचान अंकुर सिंह (30) पुत्र रामकरन सिंह, निवासी ग्राम एवं पोस्ट रामपुर जनक, थाना बाबा बाजार, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह जमीन संबंधी विवाद और रिश्तेदारों से परेशान होकर अपनी शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर अयोध्या से लखनऊ आया था।
मारपीट के बाद मुकदमा दर्ज कराने का आरोप।
युवक का आरोप है कि 28 मई को उसके साथ मारपीट की गई थी, लेकिन उसकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके उलट अलग-अलग तारीखों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए गए। उसने पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों को मोबाइल फोन में अपनी शिकायत का पत्र भी दिखाया।
अंकुर ने आरोप लगाया कि उससे पांच हजार रुपये लेकर उसके खिलाफ मुकदमे लिखे गए। उसका यह भी कहना था कि जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उसकी शिकायत पर मुकदमा तो दर्ज हुआ, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।
हालांकि, हजरतगंज पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पूछताछ में युवक ने जमीन संबंधी विवाद के चलते रिश्तेदारों द्वारा परेशान किए जाने की बात कही है। पूरे प्रकरण से अयोध्या पुलिस को अवगत कराया जा रहा है और आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।
फायर टीम की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।
युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में फायरमैन संजय, फायरमैन चंद्रेश यादव और चालक झब्बूराम की अहम भूमिका रही। समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।
