सोमवार, 31 अगस्त 2026

लखनऊ :सहयोग की मिसाल बना पुस्तक वितरण कार्यक्रम,100 विद्यार्थियों के चेहरे पर खिला खुशी का उजाला।||Lucknow:A book distribution program became an example of cooperation, bringing joy to the faces of 100 students.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सहयोग की मिसाल बना पुस्तक वितरण कार्यक्रम,100 विद्यार्थियों के चेहरे पर खिला खुशी का उजाला।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के साउथ सिटी कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों और विद्यालय परिवार के सामूहिक सहयोग से आयोजित पुस्तक वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में करीब 100 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बैग समेत पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस पहल ने शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकार की मजबूत मिसाल पेश की।
विस्तार :
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के रायबरेली रोड़ साउथ सिटी अस्पताल के डॉ. डी.के. सिंह, एसबीआई के सीताराम, एलआईसी के वी.के. बनौधिया,  राजाराम गौतम, भोलानाथ सहित आर्थिक सहयोग, समय और मार्गदर्शन मे विशेष योगदान रहा।
आयोजकों ने कहा कि बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना केवल सहायता नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सहयोगियों के निस्वार्थ प्रयास से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री मिल सकी, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य डॉ. अंबर प्रसाद तिवारी, श्री अभिषेक गौतम, श्री जितेन्द्र शर्मा, श्री पंकज गौतम, श्रीमती रेखारानी त्रिपाठी और श्रीमती प्रीति यादव समेत विद्यालय परिवार एवं आयोजन टीम की भूमिका सराहनीय रही।
आयोजकों ने कार्यक्रम की कवरेज करने वाले सभी मीडिया बंधुओं के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज के जागरूक नागरिकों और संस्थाओं का इसी तरह निरंतर सहयोग मिलता रहा तो जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का यह अभियान और व्यापक रूप लेगा।
सामाजिक सहयोग से शिक्षा की ओर बढ़ाया गया यह कदम विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की दिशा में प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।