लखनऊ :
स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में स्कूली ईको वैन में तोड़फोड़ करने की घटना मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर अग्रिम व विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
थाना चौक प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय के अनुसार कोतवाली चौक क्षेत्र चरक चौराहा के पास बीते सोमवार को कुछ अराजक तत्वों ने स्कूली ईको वैन में तोड़फोड़ की घटना कारित किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना चौक पुलिस ने मुकदमा संख्या 168/2026, धारा 131/351(2)/324(4) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
बुधवार को थाना चौक पुलिस ने चरक चौराहा के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में संदीप राजपूत (22), बृजेश राजपूत (18), नितिन (19) और अनुज कुमार (19) शामिल हैं। सभी आरोपी उन्नाव जनपद के हसनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मलझा के निवासी हैं।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP32QV4084) भी बरामद कर ली है, जिसे एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
