लखनऊ :
एक ही प्लॉट कई बार बेचने वाला आरोपी फर्जी प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार।
कूटरचित दस्तावेजों के सहारे करोड़ों की धोखाधड़ी का खेल, पुलिस सह-आरोपियों की तलाश में जुटी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में एक ही जमीन को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कई बार बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी प्रापर्टी डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक ही जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना निगोहां मे दर्ज मुकदमे पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अमर बहादुर सिंह (66 वर्ष) निवासी ग्राम पतौना, थाना नगराम को गिरफ्तार किया।आरोपी ने वर्ष 2025 में एक महिला से 43 लाख रुपये लेकर जमीन का बैनामा किया था, जबकि वही भूमि पहले से उसकी पत्नी और बेटों के नाम दर्ज थी। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
यह है घटना क्रम--
पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को चिरैया बाग, शहीदपथ निवासी सुनीता यादव ने निगोहां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम उतरांव स्थित भूमि अमर बहादुर सिंह से 43 लाख रुपये में खरीदी थी। बैनामा विक्रेता और उसके परिवार की सहमति से हुआ तथा पूरी रकम भी दे दी गई।
बाद में दाखिल-खारिज की प्रक्रिया के दौरान पता चला कि उक्त भूमि वर्ष 2008 की वसीयत के आधार पर पहले से ही आरोपी की पत्नी विमला देवी और उसके पुत्र गुलबीर सिंह तथा यशबीर सिंह के नाम दर्ज थी। आरोप है कि इस तथ्य को जानबूझकर छिपाकर महिला से 43 लाख रुपये की ठगी की गई।
पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीनों का क्रय-विक्रय करता था और उससे मिलने वाले पैसों से ऐशो-आराम की जिंदगी जीता था।
सह-आरोपियों की तलाश जारी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
