शनिवार, 8 अगस्त 2026

लखनऊ : खारजा नाला में नहाते समय डूबे युवक का शव तीन दिन बाद बरामद, परिवार में मचा कोहराम।||Lucknow: The body of a young man who drowned while bathing in Kharja drain was recovered three days later, causing chaos in the family.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
खारजा नाला में नहाते समय डूबे युवक का शव तीन दिन बाद बरामद, परिवार में मचा कोहराम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई स्थित खारजा नाला में नहाते समय डूबे 26 वर्षीय युवक का शव शनिवार सुबह करीब 7 बजे बरामद कर लिया गया। युवक की तलाश में स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ टीम भी जुटी हुई थी।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक बीते 6 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे सूरज रावत (26), पुत्र स्वर्गीय मेवा लाल, निवासी बरुआ अमेठी, थाना गोसाईंगंज, लखनऊ, अपने साथियों के साथ खारजा नाला में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा एसडीआरएफ टीम की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। दो दिनों तक लगातार तलाश के बाद शनिवार सुबह खारजा नाला से सूरज रावत का शव बरामद कर लिया गया।
बताया गया कि सूरज लौलाई क्षेत्र में रहकर बालू-गिट्टी ढोने और मजदूरी का काम करता था। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बीकेटी में नहर से 61 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद,इलाके में मचा हड़कंप।
लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र के ग्राम बरगदी के पास शनिवार को नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।
मृतक की पहचान अवधेश शर्मा (61) पुत्र तुलसी राम, निवासी मानपुर बाना, थाना बीकेटी, लखनऊ के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
पुलिस के अनुसार, शव करीब एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक,फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी,फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।