शनिवार, 8 अगस्त 2026

लखनऊ :चिनहट में घर से लाखों के जेवरात चोरी का खुलासा, CCTV ने खोला राज—दो बाल आपचारी संरक्षण में।||Lucknow:Jewelry worth lakhs stolen from a home in Chinhat, CCTV reveals the secret - two juvenile offenders are under protection.||

शेयर करें:
लखनऊ :
चिनहट में घर से लाखों के जेवरात चोरी का खुलासा, CCTV ने खोला राज—दो बाल आपचारी संरक्षण में।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र सरिता विहार कालोनी मल्हौर
में घर से चोरी हुए कीमती जेवरात के मामले का पुलिस ने महज एक दिन में खुलासा करते हुए दो बाल आपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में पीली और सफेद धातु के आभूषणों के साथ ₹1,500 नकद बरामद किए हैं।
विस्तार : 
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्थानीय थाना चिनहट क्षेत्र सरिता विहार मल्हौर निवासी मनीषा सिंह ने बीते 7 अगस्त 2026 को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर से कीमती जेवरात चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 422/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक चिनहट ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, साथ ही अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाया। CCTV फुटेज और पुलिस जांच से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने घटना में संलिप्त दो बाल आपचारियों को चिन्हित कर 8 अगस्त को पुलिस संरक्षण में लिया।
भारी मात्रा में चोरी के जेवर बरामद।
पुलिस ने बाल आपचारियों के कब्जे से एक पीली धातु का हार, मंगलसूत्र, कंगन, तीन लॉकेट, तीन जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी बाली, तीन चेन, पांच अंगूठियां बरामद की हैं। इसके अलावा सफेद धातु की पायल, सिक्के, बिछूड़ी और कड़ूली समेत अन्य आभूषण भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार चोरी के सामान के साथ ₹1,500 नकद भी बरामद हुआ है।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों बाल आपचारियों के संबंध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।