शनिवार, 8 अगस्त 2026

अम्बेडकरनगर : युवक ने तथाकथित पत्नी समेत दो बच्चों को लावारिस छोड़कर हुआ फरार,मामला पहुचा थाने।||Ambedkar Nagar: A young man abandoned his so-called wife and two children and fled, the matter reached the police station.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
युवक ने तथाकथित पत्नी समेत दो बच्चों को लावारिस छोड़कर हुआ फरार,मामला पहुचा थाने।
शादी से पहले ही प्यार मोहब्बत,दो बच्चे, फिर जुदाई।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम कोड़रा (कोटवा) में एक युवती के साथ कथित तौर पर लंबे समय तक शारीरिक शोषण, मारपीट और उसे दो बच्चों समेत लावारिस छोड़ने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने जिला प्रोवेशन अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी बेटी व बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता शीला देवी पत्नी स्व. सुरेन्द्र कुमार के मुताबिक, वर्ष 2020 में उनकी बेटी चंदा को जमुनीपुर बाजार से किशन कुमार नामक युवक कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि इसके बाद करीब छह वर्षों तक युवक ने युवती का शारीरिक शोषण किया। इस दौरान दोनों से दो बच्चे हुए, जिनमें एक करीब चार वर्ष का बेटा और छह माह की बच्ची बताई गई है।
मारपीट के बाद गांव में छोड़ने का आरोप।
पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी युवक आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। बीती 2 जुलाई को आरोपी कथित तौर पर युवती और दोनों बच्चों को गांव में लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद ग्राम प्रधान की ओर से पीड़िता और बच्चों को पंचायत भवन में आश्रय दिया गया।
सुरक्षा और कार्रवाई की मांग।
शिकायतकर्ता ने आरोपी से पीड़िता और बच्चों को खतरा होने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है। साथ ही आरोपी की पहचान व आधार संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कराने, बच्चों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने तथा मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।