सोमवार, 10 अगस्त 2026

लखनऊ : बाइक पुलिया से टकराई बेटी सड़क पर,पिता नहर की लहरों में समा गए,बेटी को स्कूल से घर ले जाते वक्त हुआ हादसा।||Lucknow: The bike collided with a culvert, leaving the daughter on the road, and the father was swept away by the waves of the canal.The accident occurred while driving the daughter home from school.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बाइक पुलिया से टकराई बेटी सड़क पर,पिता नहर की लहरों में समा गए,
बेटी को स्कूल से घर ले जाते वक्त हुआ हादसा।
एक झटके ने किस्मत ने बेटी से छीन लिया पिता का साया,बेटी रही तड़पती।
 दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना मानक नगर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। बेटी को स्कूल से बाइक पर लेकर घर लौट रहे पिता की आंखों के सामने ही जिंदगी की आखिरी जंग शुरू हो गई। डीआरएम कार्यालय के पास सामने से आए ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हुई और पुलिया के टूटे हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे पिता उछलकर नहर में जा गिरे, जबकि उनकी बेटी सड़क पर दूर जा गिरी। तेज बहाव के बीच पिता देखते ही देखते पानी में बह गए,और बिबस बेटी राहगीरों से बचाने की गुहार लगाती रही।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। करीब दो घंटे की मशक्कत और इंतजार के बाद SDRF की टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 20 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा पिता का शव बरामद हुआ। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर थाना मानक नगर क्षेत्र डीआरएम कार्यालय के पास सामने एक बाइक सवार पिता पुत्री की बाइक अचानक नहर की पुलिया टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता बाइक से उछलकर नहर मे जा गिरे और बेटी कुछ दूर सड़क पर जा गिरी। ब्यक्ति ने बचने के लिए हाथ पैर चलाना शुरु किया लेकिन बहाव इतना तेज था कि संघर्ष काम नही आया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव अभियान जब तक शुरु करती तब तक घटना कहानी मे बदल गई। एसडीआरएफ की मदद से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रवि कुशवाहा पुत्र शंकर लाल कुशवाह खुशी बिहार कनौसी थाना मानक नगर लखनऊ के रुप मे हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रवि बाइक मोड़ रहे थे। इसी दौरान सर्विस लेन पर सामने से ट्रक आ गया। अचानक ट्रक को सामने देखकर उन्होंने बाइक को संभालने की कोशिश की। बेटी वंशिका के मुताबिक, उसके पिता ने अचानक अगला ब्रेक दबाया, जिससे बाइक फिसल गई और पुलिया के पास पड़े पत्थरों से जा भिड़ी और टक्कर के बाद रवि बाइक से उछलकर सीधे नहर में जा गिरे, जबकि बेटी सड़क पर ही रह गई। हादसे के बाद बेटी वंशिका के सामने उसके पिता नहर के तेज बहाव में संघर्ष करते रहे। उन्होंने पानी से बाहर निकलने की भरसक कोशिश की और काफी देर तक हाथ-पैर चलाते रहे, लेकिन करीब छह फीट गहरी नहर के तेज बहाव ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 112 पर सूचना देकर मदद मांगी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर उपलब्ध नहीं होने की बात कही और घटनास्थल को दूसरे थाना क्षेत्र का बताया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई।
सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने SDRF को सूचना दी। करीब एक बजे SDRF टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। SDRF के जवानों ने घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर नहर में तलाशी के दौरान रवि का शव झाड़ियों में फंसा हुआ बरामद किया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
मानकनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और तत्काल SDRF को बुलाया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान नहर से शव बरामद कर लिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।