रविवार, 9 अगस्त 2026

मऊ : CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा 11 स्मार्टफोन बरामद कर पुलिस ने वास्तविक मालिकों को किया सुपुर्द।।||Mau: Police recovered 11 lost smartphones through the CEIR portal and handed them over to their rightful owners.||

शेयर करें:
मऊ : 
CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा 11 स्मार्टफोन बरामद कर पुलिस ने वास्तविक मालिकों को किया सुपुर्द।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ पुलिस ने गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर मऊ पुलिस की साइबर टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी निगरानी करते हुए 11 गुमशुदा स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कुल कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के आदेश के अनुपालन में जनपद में साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए प्रयासरत थी।
तकनीकी निगरानी से मिली सफलता
CEIR पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न शिकायतों के आधार पर थाना कोतवाली नगर की साइबर टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की तकनीकी माध्यम से लगातार निगरानी एवं खोजबीन की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप कुल 11 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली।
09 अगस्त 2026 को बरामद मोबाइल फोन के संबंध में आवश्यक सत्यापन एवं विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वास्तविक स्वामियों की पहचान की गई। इसके पश्चात उपस्थित हुए 09 मोबाइल स्वामियों को उनके फोन वापस सुपुर्द कर दिए गए।
मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे
लंबे समय से गुम मोबाइल फोन वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने कोतवाली नगर पुलिस एवं साइबर टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस का आभार जताया।