रविवार, 9 अगस्त 2026

लखनऊ : महाकालेश्वर मंदिर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 250 लोगों ने उठाया लाभ।||Lucknow: A free health camp was organised at the Mahakaleshwar Temple, with 250 people benefiting from it.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
महाकालेश्वर मंदिर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 250 लोगों ने उठाया लाभ।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम स्थित महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को भारतीय जनकल्याण एवं ग्रामीण विकास समिति, लखनऊ एवं कल्याणी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
विस्तार :
रविवार को महाकालेश्वर मंदिर जानकीपुरम में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में करीब 250 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान मरीजों की निःशुल्क रक्त जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार दवाइयों का वितरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया। फिजीशियन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ ने विशेष रूप से मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की।
शिविर का आयोजन भारतीय जनकल्याण एवं ग्रामीण विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती अंजलि वाजपेयी एवं सचिव श्री विवेक कुमार वाजपेयी के नेतृत्व एवं सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कल्याणी फाउंडेशन की ओर से श्रीमती स्वाति चटर्जी, श्रीमती शशि गुप्ता, श्रीमती सुधा, डॉ. इंदू गुप्ता, श्रीमती विमला त्रिवेदी, समाजसेवी श्री चंद्रभूषण यादव, श्री रूपेश गुप्ता, श्री दिनेश गुप्ता, शिवम एवं मास्टर शिवा समेत समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, समाजसेवियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना ऐसे सेवा कार्यों का प्रमुख उद्देश्य है।