लखनऊ :
कृष्णा नगर में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप,होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की हत्या कर खुद को किया पुलिस के हवाले,वही पेंटर का लहूलुहान मिला शव।।
●पुलिस ने होमगार्ड को हिरासत में लेकर पारिवारिक कलह समेत कई पहलुओं पर जांच मे जुटी हुई है।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णानगर के भोलाखेड़ा में शुक्रवार को खौफनाक वारदात से इलाकेमे सनसनी फैला गई । एक होमगार्ड ने अपनी पत्नी और बेटी की डाटा केबल से गला घोंटकर हत्या कर खुद को पुलिस को सूचना देकर हवाले कर दिया; पुलिस हिरासत में आरोपी, पारिवारिक कलह समेत कई पहलुओं पर जांच मे जुटी हुई है वहीं एक पेंटर युवक का लहूलुहान शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इलाके में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया एसीपी, एडीसीपी,डीसीपी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया और पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है।
कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोलाखेड़ा में एक होमगार्ड पर अपनी पत्नी और जवान बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। घर के अंदर दो महिलाओं के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि वारदात को रात के अंधेरे में अंजाम दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इसी थाना क्षेत्र के कन्नौसी में एक पेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की दूसरी घटना ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना कृष्णानगर क्षेत्र भोलाखेड़ा में सामने आए दोहरे हत्याकांड ने पारिवारिक रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, होमगार्ड रवीन्द्र शंकर पर अपनी पत्नी श्यामा दुलारी और 32 वर्षीय बेटी पूजा साहू की डाटा केबल से गला कसकर हत्या कर दिया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटवाए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
●घर में बिखरी मिलीं जिंदगी की आखिरी निशानियां।
शुक्रवार, 9 अक्टूबर की सुबह कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोलाखेड़ा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार की दो महिलाओं की हत्या की सूचना पुलिस तक पहुंची। घटनास्थल मकान संख्या 555ख/163 बताया गया है। मृतकों की पहचान श्यामा दुलारी और उनकी बेटी पूजा साहू के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी होमगार्ड रवीन्द्र शंकर पर दोनों की हत्या करने का आरोप है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाओं की रात में सोते समय डाटा केबल से गला कसकर हत्या की गई। सूचना मिलते ही कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी और सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
●पारिवारिक विवाद बना जांच का अहम पहलू।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि कुछ समय पहले श्यामा दुलारी घर से आभूषण लेकर चली गई थीं, जिसके बाद रवीन्द्र शंकर ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में वह वापस घर लौट आई थीं।
वहीं, बेटी पूजा साहू की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। पहले पति से तलाक के बाद वर्ष 2022 में उसका दूसरा विवाह हुआ, लेकिन दूसरे विवाह के टूटने के बाद वह अपने पिता के घर पर रह रही थी।
पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात से जुड़ी परिस्थितियां जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी।
●एक ही थाना क्षेत्र में दूसरी वारदात से भी हड़कंप।
कृष्णानगर क्षेत्र के कन्नौसी में भी शुक्रवार को एक अन्य घटना सामने आई। हरदोई निवासी 28 वर्षीय पेंटर सुखपाल कमरे के बाहर घायल अवस्था में मिला। उसे तत्काल लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सुखपाल और उसके मित्र राजेश रावत उर्फ काली के बीच पार्टी के दौरान विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, राजेश की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
●पुलिस की जांच जारी, साक्ष्यों पर टिकी नजर।
भोलाखेड़ा दोहरे हत्याकांड में आरोपी होमगार्ड से पूछताछ की जा रही है। पुलिस परिजनों की तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। कन्नौसी में पेंटर की मौत के मामले में भी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
कृष्णानगर में एक ही सुबह सामने आईं इन दो घटनाओं ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। अब पुलिस जांच से ही खुलासा होगा कि दोहरे हत्याकांड के पीछे की असली वजह क्या थी और वारदात को किन परिस्थितियों में अंजाम दिया गया।
"●कृष्णा नगर इस्पेक्टर पी के सिंह ने बताया कि छानबीन के अनुसार प्रथमदृष्टया बीते गुरुवार शाम को रविंद्र ने दावत के लिए बेटे और बहू को घर बुलाया था और दोनों खाने के बाद रात में ही अपने कमरे पर चले गए। इसके बाद रविंद्र ने पत्नी श्याम दुलारी और बेटी पूजा की हत्या कर दी। 2025 में पत्नी गहने लेकर घर से चली गई थी। रविंद्र ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। बाद में पत्नी रिश्तेदार के घर से बरामद हुई थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
●DCP मोहम्मद मुस्ताक ने बताया-शुरुआती जांच में पता चला है कि बेटी किसी युवक से बात करती थी। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।
◆ DCP साउथ मो० मुश्ताक की बाइट -
