बुधवार, 5 अगस्त 2026

लखनऊ :BCA छात्रा की गला रेतकर निर्मम हत्या,दोस्त ही निकला कातिल,गिरफ्तार,चाकू बरामद।||Lucknow: BCA. student was brutally murdered by slitting her throat. Her friend turned out to be the killer.Arrested, knife recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
BCA छात्रा की गला रेतकर निर्मम हत्या,दोस्त ही निकला कातिल,
गिरफ्तार,चाकू बरामद।
●छात्रा ने जमकर किया था संघर्ष पास तड़पता मिला दोस्त।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित नरपतखेड़ा में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर में अकेली मौजूद बीसीए की छात्रा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जबकि घटनास्थल पर एक युवक भी अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवक को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी मौके से बरामद कर लिया गया है।पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है। घटना के दौरान परिजन होम जनपद अमेठी गए हुए थे छात्रा घर मे अकेली थी।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर थाना पारा क्षेत्र नरपतखेड़ा में प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत हो गया। घर मे अकेली बीसीए छात्रा की दोस्त ने चाकू से गला रेत कर निर्मम हत्या कर इलाके मे सनसनी फैला दिया। छात्रा के संघर्ष के दौरान दोस्त भी घायल होकर वही जमीन पर पड़ा मिला।
सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
मृतका की हुई पहचान ।
मृतका की पहचान स्मृति पाण्डेय पुत्री शैलेश पाण्डेय, मूल निवासी अमेठी एवं वर्तमान निवासी नरपतखेड़ा, थाना पारा के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि घटना के समय मृतका के परिजन किसी कार्य से अमेठी गए हुए थे। इसी दौरान देवांश पाठक (21-22 वर्ष) निवासी बादशाहखेड़ा, थाना तालकटोरा लखनऊ उसके घर पहुंचा।
परिजन गए हुए थे अमेठी,घर मे अकेले थी छात्रा।
पुलिस की प्रारम्भिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि दोनों टी.एस. मिश्रा मेडिकल कॉलेज में बीसीए कोर्स के छात्र थे और एक-दूसरे को जानते थे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने कथित रूप से चाकू से हमला कर युवती की हत्या कर दी। घटना के बाद युवक भी अचेत अवस्था में मिला, जिसे लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
●मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी।
घटना की सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीसीपी पश्चिमी कमलेश कुमार दीक्षित ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
आरोपी गिरफ्तार,हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद।
पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत मे लेकर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और पुलिस युवक से पूछताछ कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
DCP वेस्ट कमलेश कुमार दीक्षित की ई-बाइट---