अम्बेडकरनगर :
नवागत बीईओ भारत भूषण का भव्य स्वागत,बोले- बच्चों का सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर जनपद के शिक्षा क्षेत्र कटेहरी में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण का शनिवार को शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विस्तार :
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में ब्लॉक संसाधन केंद्र कटेहरी पर आयोजित कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान नवागत बीईओ भारत भूषण ने कहा कि शिक्षकों, शिक्षिकाओं, बच्चों और अभिभावकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और बच्चों का सर्वांगीण विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है। कटेहरी शिक्षा क्षेत्र को प्रदेश में अलग पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है और सबको साथ लेकर चलना होगा।
कार्यक्रम में शिक्षामित्र हिमांशु तिवारी, सत्य प्रकाश गुप्ता, मनीष मिश्रा, भीटी ब्लॉक अध्यक्ष ओमकार नाथ तिवारी, सुरेश कुमार मिश्रा, बद्री प्रसाद तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षामित्र मौजूद रहे। वक्ताओं ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल में कटेहरी में शिक्षा के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)