ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :परिसीमन से बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा की सीटें, महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगी निर्णायक भागीदारी।||Lucknow:Delimitation will increase the number of Lok Sabha and Assembly seats, and women's reservation will provide decisive participation to half the population.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
परिसीमन से बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा की सीटें, महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगी निर्णायक भागीदारी।
●यूपी में लोकसभा सीटें 80 से बढ़कर 120 और विधानसभा सीटें 403 से करीब 605 होने की संभावना।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े केंद्र सरकार के तीन विधायी प्रस्तावों का स्वागत करते हुए इन्हें लोकतंत्र को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रस्तावों से देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में निर्णायक भूमिका मिलेगी।
विस्तार : 
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रस्ताव के तहत प्रत्येक राज्य में लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान है। इससे उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सीटें 80 से बढ़कर 120 और विधानसभा की सीटें 403 से बढ़कर लगभग 605 हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी, शहरीकरण और बदलती सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप जनप्रतिनिधित्व का विस्तार जरूरी है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार और आर्थिक नीतियों के निर्माण में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को भी अपनी आरक्षित श्रेणियों में प्रतिनिधित्व मिलेगा।
विधायक ने कहा कि परिसीमन से स्थानीय समस्याओं को सदन तक पहुंचाने और जनता की जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। लखनऊ जैसे तेजी से विकसित होते शहर और सरोजनीनगर जैसे ग्रामीण, औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों में बढ़ती जरूरतों के लिए जनप्रतिनिधित्व का विस्तार आवश्यक है।
डॉ. सिंह ने सरोजनीनगर में महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि तारा शक्ति केंद्रों के माध्यम से 11 हजार से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अवसर और नेतृत्व मिलने से परिवार, समाज और अर्थव्यवस्था तीनों मजबूत होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें