लखनऊ :
रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत,साथी घायल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सुल्तानपुर रोड पर बाबा ढाबा के सामने दर्दनाक सड़क हादसे मे बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि साथी गम्भीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को युवकों हास्पिटल पहुचाय जहाँ चिकित्सकों ने एक मृतक घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस शिनाख्तोपरांत आगे कार्यवाही मे जुटी हुई है।
विस्तार :
कोतवाली गोसाईगंज पुलिस के मुताबिक, मोहम्मदपुर गढ़ी निवासी सुधीर यादव (20) अपने दोस्त निर्मल कश्यप के साथ बाइक से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे बाबा ढाबा के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन ने सुधीर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने वाहन को रोडवेज बस बताया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुधीर यादव को मृत घोषित कर दिया। निर्मल कश्यप की उंगली में मामूली चोट आई है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)