बुधवार, 5 अगस्त 2026

मऊ :गमगीन माहौल में निकला चेहल्लुम का जुलूस।।Mau:The Chehlum procession took place amidst a somber atmosphere.||

शेयर करें:
मऊ :
गमगीन माहौल में निकला चेहल्लुम का जुलूस।।
नौहाख्वानी और मातम के साथ इमाम हुसैन को किया याद।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ शहर में चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को अकीदत, गम और श्रद्धा के माहौल में जुलूस निकाला गया। मुंशीपुरा स्थित सेल टैक्स रोड पर मंज़र इमाम एडवोकेट के आवास (इमामबाड़ा) से शुरू हुआ जुलूस अपने पारंपरिक मार्ग से होकर कर्बला तक पहुंचा, जहां फातिहा और दुआ के साथ इसका समापन हुआ।
जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में नौहाख्वानी की गई तथा मातम कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। पूरे मार्ग पर गमगीन माहौल बना रहा और श्रद्धालु पूरी अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ जुलूस में शामिल रहे।
चेहल्लुम के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर शमीम कमाल, मज़हर इमाम, मंज़र इमाम, जमाल अख्तर, शाहिद इमाम, इस्राइल, टिल्लू, अफ्फान, लकी, आतिफ, आमिर, अमन सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। कर्बला में फातिहा और सामूहिक दुआ के साथ आयोजन का समापन हुआ।