गोण्डा- थाना को0 नगर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 720/2026 धारा 191(2),191(3), 61(2),109(1),115(2),118(1), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित आरोपी अभियुक्त- सत्यम कुमार मिश्रा पुत्र गिरजाशंकर मिश्रा, निवासी पूरे पाण्डेय सेमरी कला थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोण्डा, हाल पता रद्युकुल नगर, सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को आसरा कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी मारूति नंदन तिवारी पुत्र रूप किशोर तिवारी निवासी मानस विहार-2, गायत्रीपुरम कालोनी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में तहरीर दी गयी कि विपक्षीगण रमाकान्त मिश्र, सत्यम मिश्रा, रौनक मिश्र आदि द्वारा पूर्व विवाद के कारण 31.07.2026 की रात्रि करीब 8 बजे अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ लाठी-डण्डा व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर पर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी। हमले में वादी व उसके भाई को चोटें आयीं। वादी की तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। इसमे 2.08.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए अभियुक्त सत्यम कुमार मिश्रा को आसरा कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-720/2026 धारा 191(2), 191(3),61(2), 109(1), 115(2),118(1),352,351(3) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
