रविवार, 2 अगस्त 2026

इटवा :नगर प्रवेश पर मुनि श्री भावसागर महाराज का हुआ भव्य स्वागत।||Itwa:Muni Shri Bhavsagar Maharaj received a grand welcome upon his entry into the city.||

शेयर करें:
इटवा :
नगर प्रवेश पर मुनि श्री भावसागर महाराज का हुआ भव्य स्वागत।
बदायूं सांसद आदित्य यादव ने जैन समाज संग की अगवानी,जगह-जगह सर्व समाज ने की पुष्प वर्षा।
दो टूक : इटवा जनपद के जसवंतनगर में लगभग 900 किलोमीटर का कठिन पदविहार पूर्ण कर मुनि भावसागर महाराज ससंघ का रविवार को नगर प्रवेश पर बस स्टैंड चौराहा पिंक बूथ के पास क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव के सुपुत्र बदायूं सांसद आदित्य यादव की अगुवाई में जैन समाज व नगर वासियों ने स्वागत सत्कार कर पाद प्रक्षालन कर उनका आशीर्वाद लिया।अपने स्वागत से अभिभूत मुनि महाराज भाव विभोर दिखे। सांसद आदित्य यादव ने कहा कि जैन धर्म ने सदैव सत्य अहिंसा और मानव कल्याण का संदेश दिया है जो समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। सभी को आशीर्वाद देते हुए भावसागर महाराज ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक है।पाप का प्रथम प्रवेश हमारी दृष्टि और विचारों से होता है, इसलिए सबसे पहले अपनी आत्मा को स्वच्छ बनाये,इसी में सभी का कल्याण है।नगर भ्रमण के दौरान मुनि महाराज का जगह-जगह सर्व समाज ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।धार्मिक जय घोष से नगर का वातावरण आध्यात्मिक हो गया।सकल दिगंबर जैन समाज, चातुर्मास प्रबंध समिति,श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन प्रबंध समिति, श्री दिगंबर जैन आरती मंडल,जिन शासन महिला मंडल के पदाधिकारियों जैन समाज बंधु के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन सफल आयोजन में लगे रहे।