शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

अम्बेडकरनगर :पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल तलाश कर परिजनों से मिलाया,की सराहना।।||Ambedkar Nagar:The police have been praised for safely locating a missing woman and reuniting her with her family.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल तलाश कर परिजनों से मिलाया,की सराहना।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर जनपद के थाना भीटी पुलिस टीम ने महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए महिला की गुमशुदा की सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक परिवार की चिंता दूर हुई और महिला के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार 6 अगस्त को मिशन शक्ति केंद्र पर एक महिला के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति केंद्र की टीम सक्रिय हो गई और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयास और सतर्कता के बाद पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर लिया।
आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के सुरक्षित मिलने पर परिवार के लोगों ने भीटी पुलिस और मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।
यह पूरी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कृष्ण बली सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान में उपनिरीक्षक अमित वर्मा, उपनिरीक्षक रोहित प्रभाकर एवं महिला कांस्टेबल अंजु पाल की सक्रिय भूमिका रही।