शुक्रवार, 7 अगस्त 2026

अम्बेडकरनगर : भीटी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 1.22 किलो गांजे के साथ मां-बेटी गिरफ्तार।।Ambedkar Nagar: Bheti police crack down on drug trafficking; mother and daughter arrested with 1.22 kg of marijuana.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
भीटी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 1.22 किलो गांजे के साथ मां-बेटी गिरफ्तार।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर जनपद के थाना भीटी पुलिस टीम ने इलाके में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
विस्तार :
इंस्पेक्टर कृष्णबली सिंह के अनुसार थाना भीटी क्षेत्र के खोजातपुर इलाके में नियमित वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान की गई। तलाशी के दौरान दो महिलाओं के कब्जे से कुल 1.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उन्हें हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान रेखा पत्नी आशीष प्रकाश पाण्डेय (42 वर्ष) तथा पारूल पाण्डेय पुत्री आशीष प्रकाश पाण्डेय (22 वर्ष) निवासी खोजातपुर, थाना भीटी, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
बताते चलें कि - -- युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। प्रशासन का संदेश साफ है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को इस गंभीर बुराई से बचाया जा सके।