लखनऊ :
नौकरी दिलाने के नाम पर 79 हजार की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर और वीजा भेजकर जालसाजों ने बनाया शिकार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने खुद को सुमित कुमार अग्रवाल बताते हुए बैंक ऑफ अमेरिका, इंडोनेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। जालसाज ने भरोसा दिलाने के लिए फर्जी ऑफर लेटर, वीजा पेमेंट स्लिप और फ्लाइट टिकट भी भेजे।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित सुरेश कुमार सिंह विद्यानगर निलमथा थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में रहते है। इनके मुताबिक नौकरी के झांसे में आकर उसने आरोपी के बताए बैंक खाते में 79,514 रुपये ट्रांसफर कर दिए। भुगतान के बाद जब दस्तावेजों और नौकरी की जानकारी का सत्यापन कराया गया तो पूरा मामला फर्जी निकला। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का पता चला।
पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल मे दर्ज कराई इसके बाद स्थानीय थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई और ठगी की रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं मे एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
