शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

लखनऊ : कल्याण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर कैंसर संस्थान में श्रद्धांजलि सभा।||Lucknow: Tribute meeting at the Cancer Institute on the 5th death anniversary of Kalyan Singh.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कल्याण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर कैंसर संस्थान में श्रद्धांजलि सभा।
दो टूक : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जननेता स्वर्गीय कल्याण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 21 अगस्त 2021 को स्वर्गीय कल्याण सिंह का निधन हुआ था।
विस्तार
शुक्रवार 21 जुलाई को कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान मे हिन्दू सम्राट पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 5 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी. भट्ट सहित चिकित्सकों, रेजिडेंट चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं समस्त स्टाफ ने संस्थान परिसर में स्थापित स्वर्गीय कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर निदेशक प्रो. एम.एल.बी. भट्ट ने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह का जीवन जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह कैंसर संस्थान का नाम उनके जनसेवा के आदर्शों की प्रेरणा देता है। कैंसर रोगियों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और संवेदनशील उपचार उपलब्ध कराना तथा मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही स्वर्गीय कल्याण सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और स्वर्गीय कल्याण सिंह के आदर्शों एवं जनसेवा की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
दो टूक मीडिया