बुधवार, 12 अगस्त 2026

मऊ :नाले में मिला 45 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मची सनसनी।||Mau:The body of a 45-year-old man was found in a drain, causing a stir in the area.||

शेयर करें:
मऊ :
नाले में मिला 45 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मची सनसनी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के नगर पंचायत कोपागंज के वार्ड नंबर एक में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बीएसएनएल कार्यालय के पीछे मिडिल स्कूल के पास नाले में 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार बुधवार थाना कोपागंज क्षेत्र में नाले मे एक 45 वर्षीय युवक की शव मिलने की सूचना पर इलाके मे सनसनी फैल गई और देखते ही देखते राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने लोगों के सहयोग से नाले शव को बाहर निकलवा और जुटी भीड़ से शव की शिनाख्त के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान टुनटुन बरनवाल (45) पुत्र स्व. त्रिभुवन, निवासी मोहल्ला चन्दपुरा, कोपागंज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि टुनटुन पिछले कुछ समय से वार्ड नंबर एक स्थित जूनियर हाईस्कूल के पीछे रह रहा था और घरों व दुकानों पर आरओ का पानी पहुंचाने का काम करता था।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंगलवार रात टुनटुन कोपागंज बाजार से घर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि उस समय वह नशे की हालत में था। बुधवार सुबह शौच के लिए निकले युवकों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत नाले में गिरने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।