बुधवार, 12 अगस्त 2026

लखनऊ :फर्नीचर कारोबारी से 45 हजार का धोखाधड़ी,पैसा मांगने पर गाली-गलौज एवं धमकी देने का आरोप।।||Lucknow:Furniture dealer defrauded of ₹45,000; accused of abusing and threatening him when he asked for his money.||

शेयर करें:
लखनऊ :
फर्नीचर कारोबारी से 45 हजार का धोखाधड़ी,पैसा मांगने पर गाली-गलौज एवं धमकी देने का आरोप।।
दो टूक :  राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में फर्नीचर कारोबारी ने एक कंपनी से जुड़े लोगों पर सामान लेने के बाद भुगतान नहीं करने, समान का पैसा मांगने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए  पुलिस से लिखित शिकायत किया । पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार : 
फर्नीचर कारोबारी सूर्यभान ने थाना पीजीआई में तहरीर देते हुए बताया कि कल्ली पश्चिम मार्केट में उनकी अभिज्ञान टिम्बर एंड फर्नीचर नाम से दुकान है। इनका आरोप है कि यूनाइटेड यंग्स इंडिया कंपनी की ओर से अभय प्रताप सिंह ने 37 नग चौखट बनाने का ऑर्डर दिया था, जिसकी कुल कीमत 1,27,565 रुपये थी। ऑर्डर के दौरान 50 हजार रुपये अग्रिम दिए गए।
पीड़ित के अनुसार, 10 मई 2026 की रात सामान तैयार होने के बाद अभय प्रताप सिंह दुकान पहुंचे और 37 चौखट वाहन संख्या UP32FN0151 पर लदवा लिए। आरोप है कि बिना पूरा भुगतान किए वाहन रवाना कराने का प्रयास किया गया। इस पर कारोबारी ने भुगतान की मांग की तो अभय ने अपने कथित मालिक शाकिब खान को मौके पर बुलाया तो शाकिब खान ने 30 हजार रुपये दिए और शेष 45,565 रुपये का चेक देते हुए दो दिन में भुगतान करने का आश्वासन दिया, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी बकाया रकम का भुगतान नहीं किया गया।
आरोप है कि रकम मांगने के लिए फोन करने पर शाकिब खान ने कारोबारी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जातिसूचक टिप्पणी करते हुए दुकान बंद करवाने तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का दावा है कि बातचीत की रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है, जिसे उसने पेनड्राइव में पुलिस को उपलब्ध कराया है।
पीजीआई पुलिस ने मिली तहरीर के अनुसार बीते मंगलवार 11 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लगाए गए आरोपों की छानबीन शुरू कर दी है।