लखनऊ :
महिला खाताधारकों के खाते से कटे 4.41 लाख रूपये।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके के चंदन नगर में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला खाताधारक के खाते से फ्रॉडस्टर कालरो ने फोन काल कर उनके बैंक खाते से 3.41 लाख रुपए निकाल लिए वही आशियाना इलाके में रहने वाली एक महिला खाताधारक के खाते से एक लाख रुपए निकल गए। आलमबाग इलाके के चंदन नगर में रहने वाली वृद्धा 69 वर्षीय डॉ ज्योति मनचंदा के अनुसार उन्होंने बीते 27 जुलाई को गुगल पर सर्च कर जेप्टो कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर काल किया था जिसके पश्चात एक दूसरे नंबर से काल आया और 128 रूपये अतिरिक्त भुगतान को वापस करने की बात कह पेमेंट ऐप ओपन कराया और कुछ ही देर में उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते से 3.41 रुपए निकल गए ।
वही दूसरी तरफ आशियाना इलाके के पवनपुरी देवी खेड़ा में रहने वाली सोनाली देवी पत्नी स्व मुकेश कुमार सिंह के बैंक खाते से 31 जुलाई की सुबह यूपीआई माध्यम से दो बार में कुल एक लाख रुपए निकल गए। पीड़ित खाताधारक महिलाओं ने साइबर सेल में शिकायत के उपरांत अपने स्थानीय थाने पर शिकायत की है। पुलिस ने गुरुवार को महिलाओं की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
