शनिवार, 8 अगस्त 2026

सुल्तानपुर :खेत में लगी झटका मशीन बनी काल, करंट की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची की मौत।।||Sultanpur:A 4-year-old girl died after being electrocuted by a power plant in a field.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
खेत में लगी झटका मशीन बनी काल, करंट की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची की मौत।।
खेत की ओर खेलते-खेलते पहुंची मासूम ने पकड़ लिया था झटका मशीन का तार, परिवार में मचा कोहराम
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के घरवासपुर गांव में  शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में लगी झटका मशीन के तार की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विस्तार :
जानकारी के मुताबिक घरवासपुर निवासी किसान मुरारी पांडेय के खेत में करीब 50 मीटर दूरी पर झटका मशीन लगी हुई थी। शनिवार को इमरान की चार वर्षीय बेटी साजिया घर के पास खेलते-खेलते खेत की ओर पहुंच गई। इसी दौरान वह झटका मशीन के तार की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई।
हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही लंभुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मां का रो-रोकर बुरा हाल।
मासूम साजिया की मौत के बाद उसकी मां रुबीना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक साजिया तीन बहनों में दूसरी थी। परिवार की एक बेटी की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि अब डेढ़ वर्ष की एक छोटी बेटी ही परिवार में बची है।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।