शनिवार, 29 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: रैकी कर बाइक चोरी, दूसरे जिलों में सस्ते दामों पर बेचते थे—फेस-3 पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: रैकी कर बाइक चोरी, दूसरे जिलों में सस्ते दामों पर बेचते थे—फेस-3 पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//गौतमबुद्धनगर। दिल्ली-एनसीआर और नोएडा क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का थाना फेस-3 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, 28/29 अगस्त 2026 की रात थाना फेस-3 पुलिस को दोपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेक्टर-71 स्थित जागृति अपार्टमेंट्स के पीछे सर्विस रोड पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल यादव पुत्र दीपचन्द्र यादव, दीपांशु कुमार पुत्र अनिल कुमार और विक्की पुत्र नगेन्द्र सैनी के रूप में हुई है।

रैकी के बाद करते थे मोटरसाइकिल चोरी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर और नोएडा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर घूमकर मोटरसाइकिलों की रैकी करते थे। मौका देखकर दोपहिया वाहन चोरी कर लेते थे। जब उनके पास कई चोरी की मोटरसाइकिलें इकट्ठी हो जाती थीं, तो उन्हें दूसरे जनपदों में ले जाकर बेच दिया जाता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को मोटरसाइकिल बेचते समय अपनी मजबूरी बताकर बाजार कीमत से काफी कम दाम में वाहन बेचते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

तीनों आरोपियों का विवरण

1. निखिल यादव (25 वर्ष)
पुत्र दीपचन्द्र यादव, निवासी ग्राम बहलोलपुर, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर।

2. दीपांशु कुमार (20 वर्ष)
पुत्र अनिल कुमार, निवासी हरौड़ा रोड, सिम्भावली, थाना सिम्भावली, जनपद हापुड़। वर्तमान पता ग्राम गढ़ी चौखंडी, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।

3. विक्की (24 वर्ष)
पुत्र नगेन्द्र सैनी, निवासी ग्राम बेलवा घाट, थाना पिपराही, जनपद शिवहर, बिहार। वर्तमान पता ग्राम गढ़ी चौखंडी, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।

तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 03 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इन मुकदमों में सामने आया आरोपियों का संबंध

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध थाना फेस-3 में निम्न अभियोग पंजीकृत हैं—

  • मु0अ0सं0 368/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस।
  • मु0अ0सं0 344/2026, धारा 303(2) बीएनएस।
  • मु0अ0सं0 273/2026, धारा 303(2) बीएनएस।

फेस-3 पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय दोपहिया वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित खरीदारों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।।