सोमवार, 24 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-39 पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-39 पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नोएडा और दिल्ली में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस टीम ने चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के दौरान सेक्टर-37 से मंगल हलदर पुत्र कृष्णा हलदर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसका पंजीकरण नंबर DL 4SD J 7587 है। जांच में यह मोटरसाइकिल दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित पाई गई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना न्यू अशोक नगर, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट दिल्ली में मु0अ0सं0 05987/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगल हलदर पुत्र कृष्णा हलदर, निवासी झुग्गी-झोपड़ी, गली नंबर-1, ग्राम छलेरा, सेक्टर-44, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-39 नोएडा में मु0अ0सं0 64/26, धारा 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आयुध अधिनियम तथा मु0अ0सं0 422/26, धारा 317(2) बीएनएस एवं 4/25 आयुध अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दिल्ली के थाना न्यू अशोक नगर में भी वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है।

बरामदगी

  • काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर DL 4SD J 7587
  • एक अवैध चाकू

पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास और बरामदगी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना सेक्टर-39 पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।।