गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार!!
दो टूक//गौतमबुद्धनगर। थाना जारचा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को थाना जारचा पुलिस टीम लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने सरकारी अस्पताल से छोलस की ओर जाने वाले रोड पर चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रवीन पुत्र श्याम सिंह, निवासी नरेला लिप्टन चौक, थाना नरेला, दिल्ली, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।
आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी प्रवीन के खिलाफ मु0अ0सं0 147/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और अवैध हथियार रखने के उद्देश्य के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
बरामदगी
- 01 अवैध तमंचा
- 01 जिंदा कारतूस .315 बोर
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
