गोण्डा- थाना को0 करनैलगंज पुलिस ने झपटमारी की घटना का अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹23,000 नगद व घटना में प्रयुक्त 2 अदद मोटरसाइकिलें भी बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने 27.8.2026 को सकरौरा ग्रामीण क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना से संबंधित ₹23,000 नगद तथा घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
27.8.2026 को वादी राजकुमार शुक्ला पुत्र चन्द्रमणि शुक्ला निवासी ग्राम भवानीपुर, पोस्ट चाँदोपारा, थाना उतरांव, जनपद प्रयागराज अपनी कार से थाना को0 करनैलगंज क्षेत्र में एक वाहन देखने के लिए आए थे। करनैलगंज कस्बे में अपनी कार खड़ी कर पैदल सकरौरा ग्रामीण की तरफ जाते समय सरजू बालिका इंटर कॉलेज के पास पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3 व्यक्तियों द्वारा उनका बैग झपट्टा मारकर छीन लिया गया तथा अभियुक्त सकरौरा की तरफ भाग गए। बैग में आवश्यक कागजात एवं 01 लाख रुपये नगद रखे हुए थे। घटना के संबंध में वादी द्वारा 28.8.2026 को थाना को0 करनैलगंज पर सूचना दी गई। घटना के संबंध में थाना को0 करनैलगंज पर मु0अ0सं0 523/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमे द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नरायनपुर मांझा पोतेदार पुरवा मोड़ के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹23,000 नगद रूपये बरामद हुए।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने साथी ’’सत्यम सिंह’’ के साथ मिलकर घटना से पूर्व योजना बनाई थी, 27.8.2026 को दोपहर करीब पौने दो बजे सरजू बालिका इंटर कॉलेज, सकरौरा ग्रामीण के पास पैदल जा रहे व्यक्ति के बैग में रुपये होने की जानकारी होने पर पीछे से जाकर बैग झपट्टा मारकर छीन लिया गया था। बैग में कुल ₹1,00,000 नगद मिले थे, जिसे आपस में बांट लिया गया था। बरामद ₹23,000 उसी घटना में प्राप्त धनराशि में से शेष होना बताया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. आशु मिश्रा पुत्र दिलीप मिश्रा निवासी डायनियागंज, मौजा दत्तनगर, थाना को0 करनैलगंज, जनपद गोण्डा।
2. आशुतोष सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी मोहल्ला बमपुलिस, कस्बा करनैलगंज, थाना को0 करनैलगंज, जनपद गोण्डा
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 523/2026 धारा- 304(2), 317(2), 3(5) बीएनएस थाना- को0 करनैलगंज, जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
1. ₹23,000 नगद
2. 01 स्पेलेन्डर मोटरसाइकिल
