शनिवार, 29 अगस्त 2026

गोण्डा- कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने के मामले में 1 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना को0 नगर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने के मामले में 1 आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 665/2026 से संबंधित नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही थी। दिनांक 29.8.2026 को उ0नि0 सत्यप्रकाश सिंह मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील होकर अभियुक्त की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित नामजद अभियुक्त चिंटू बाबा मंदिर, साहबगंज के पास मौजूद है तथा कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी साधना सिन्हा पत्नी ओमप्रकाश द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गयी कि सावित्री देवी की संपत्ति को हड़पने की नीयत से विपक्षीगणों द्वारा कूटरचित मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार कराए गए तथा उनके आधार पर संपत्ति संबंधी अधिकार प्राप्त करने का प्रयास किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान अभियुक्त वेदप्रकाश श्रीवास्तव का नाम प्रकाश में आया। पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को चिंटू बाबा मंदिर, साहबगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. वेद प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र शिवशंकर लाल श्रीवास्तव निवासी नाथ नगर बड़गांव, थाना को0 नगर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 0665/2026 धारा- 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(3) बीएनएस थाना को0 नगर, जनपद गोण्डा।