सोमवार, 24 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: सूरजपुर में दुकान में चोरी का खुलासा, एग्जॉस्ट फैन उखाड़कर अंदर घुसे थे चोर; 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सूरजपुर में दुकान में चोरी का खुलासा, एग्जॉस्ट फैन उखाड़कर अंदर घुसे थे चोर; 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

पुलिस ने 4,600 रुपये नकद, सैमसंग टैबलेट और वारदात में इस्तेमाल लोहे का सब्बल किया बरामद

दो टूक//गौतमबुद्धनगर, 24 अगस्त 2026। थाना सूरजपुर पुलिस ने दुकानों और घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4,600 रुपये नकद, एक सैमसंग ए-9 टैबलेट और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके साथी और अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस ने राशिद कॉलोनी रोड के पास से रेहान खान पुत्र जाबिद निवासी झुग्गी-झोपड़ी, कस्बा व थाना सूरजपुर, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से उपरोक्त सामान बरामद हुआ।

एग्जॉस्ट फैन उखाड़कर दुकान में घुसे थे आरोपी

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि 11 जून 2026 को आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर सूरजपुर कस्बे में स्थित प्रेम आटा चक्की स्टोर में चोरी की थी। दोनों आरोपियों ने दुकान के पीछे लगे एग्जॉस्ट फैन को लोहे के सब्बल से उखाड़ दिया और दुकान के अंदर दाखिल हो गए।

दुकान में घुसने के बाद आरोपियों ने वहां से करीब 30 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, स्पीकर तथा खाने-पीने का सामान चोरी कर लिया था। घटना के संबंध में थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 4,600 रुपये नकद और एक सैमसंग ए-9 टैबलेट बरामद किया है। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल भी पुलिस के हाथ लगा है।

इस मामले में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0-325/2026, धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रेहान खान के विरुद्ध थाना सूरजपुर में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0-325/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0-365/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस शामिल हैं।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।।