रविवार, 9 अगस्त 2026

सुल्तानपुर : निषाद बस्ती के 150 बच्चों ने सीखी संस्कृत,मिशन ज्ञानदीप का 41वां सप्ताह आयोजित।||Sultanpur: 150 children from Nishad Basti learned Sanskrit, 41st week of Mission Gyandeep was organized.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
निषाद बस्ती के 150 बच्चों ने सीखी संस्कृत,मिशन ज्ञानदीप का 41वां सप्ताह आयोजित।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद में घर सुलतानपुर फाउंडेशन की ओर से शिक्षा से वंचित और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन ज्ञानदीप का 41वां सप्ताह बल्लीपुर स्थित निषाद बस्ती में आयोजित किया गया। इस विशेष शिक्षण सत्र में करीब 150 बच्चों ने संस्कृत भाषा की बारीकियां सीखीं।
सत्र के दौरान बच्चों को संस्कृत के मूल शब्दों, श्लोकों और उनके सही उच्चारण की जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय संस्कृति और परंपरा में संस्कृत भाषा के महत्व से भी बच्चों को अवगत कराया गया। बच्चों की रुचि बनाए रखने के लिए संवादात्मक और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति का प्रयोग किया गया।
फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि मिशन ज्ञानदीप के तहत जरूरतमंद बच्चों को गणित, अंग्रेजी, कंप्यूटर समेत विभिन्न विषयों की नियमित रूप से निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। संस्था ने इस अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
शिक्षण सत्र में सचिन सिंह, सिद्धार्थ सिंह, भीम कुमार बौद्ध, विनायक मिश्रा, अरुण मिश्रा और उदय यादव ने वॉलंटियर के रूप में सहयोग किया।