लखनऊ :
अंधेरी रात चोरों ने चली काली चाल—लाखों की दो भैंसें की चोरी से मचा हाहाकार,छोड़ गए पहियों के शातिर निशान-,पुलिस के सामने खड़े सवाल।।
सुशांत गोल्फ सिटी में दो भैंसें चोरी, छोटे मालवाहक वाहन पर लादकर ले जाने का शक।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के ग्राम बरौना में पशुपालक की दो भैंसें चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने लाखों रुपए की कीमत की भैंस चोरी होने की स्थानीय थाने मे लिखित शिकायत की थी पुलिस ने मामले की जांचोपरांत मुकदमा दर्ज कर शातिर चोरो की तलाश शुरु कर दी है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के ग्राम बरौना गांव निवासी पशुपालक शिवपाल पुत्र स्वर्गीय देवतादीन ने थाने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि बीते 6 अगस्त की रात अज्ञात चोर उनकी करीब दो लाख रुपये कीमत की दो भैंसें चोरी कर ले गए।
पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद उसने आसपास और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन भैंसों का कोई सुराग नहीं लगा। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि भैंसों को सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर-एल स्थित रेलवे लाइन के किनारे तक ले जाया गया था।
मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने पर वहां छोटे मालवाहक वाहन के पहियों के निशान मिले। इससे आशंका जताई गई कि चोर दोनों भैंसों को किसी छोटे ट्रक या मालवाहक वाहन पर लादकर ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पीड़ित ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भैंसों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने तथा वाहन के पहियों के निशानों समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की गई है।
