उन्नाव :
गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी समेत कई मामलों में दर्ज है।
दो टूक : उन्नाव जनपद के थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जहां से जेल भेज दिया गया।
विस्तार :
थाना फतेहपुर इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार के मुताबिक अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे बदमाश कुलदीप राठौर निवासी ग्राम पिडना, थाना बेहटामुजावर, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को बांगरमऊ रोड स्थित ग्राम टाडामीता तिराहा के पास से पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना माखी में दर्ज मु0अ0सं0 192/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986 (गैंगस्टर एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ जनपद उन्नाव के विभिन्न थानों में चोरी और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत एक से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना फतेहपुर चौरासी के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार, कांस्टेबल तरुण चौधरी और कांस्टेबल जितेंद्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।।
