मंगलवार, 28 जुलाई 2026

उन्नाव : पम्पिंग सेट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार; तीन बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में।||Unnao: Pumping set theft suspect arrested; three juveniles under police protection.||

शेयर करें:
उन्नाव : 
पम्पिंग सेट चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार; तीन बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में।
दो टूक : उन्नाव जनपद के थाना बारासगवर पुलिस ने पम्पिंग सेट चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पम्पिंग सेट और एक जुगाड़ ठिलिया बरामद की है।
विस्तार :
थाना बारासगवर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार ग्राम जगतपुर निवासी सचिन पाण्डेय पुत्र रमेशचन्द्र पाण्डेय की तहरीर पर पम्पिंग सेट चोरी के मामले में मुकदमा संख्या 134/2026 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने 27 जुलाई की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन बाल अपचारियों को नियमानुसार संरक्षण में लिया, जबकि आरोपी आशीष कुमार पुत्र रामकुमार (30) निवासी ग्राम मनीखेड़ा थाना बारासगवर, उन्नाव को कांटी नहर के पास से हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपी और बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी किया गया एक पम्पिंग सेट और एक जुगाड़ ठिलिया बरामद की। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी आशीष ने पुलिसकर्मी का हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पास के खेत में लगे तार में पैर फंसने से उसके दाहिने पैर की एड़ी के पास चोट लग गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सरकारी वाहन से आरक्षी दिलीप और अमित के साथ 100 शैय्या अस्पताल बीघापुर भेजा।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
आशीष कुमार पुत्र रामकुमार, निवासी ग्राम मनीखेड़ा, थाना बारासगवर, उन्नाव।
बरामदगी:
एक पम्पिंग सेट
एक जुगाड़ ठिलिया
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 रामचन्द्र मिश्र, चौकी प्रभारी ऊंचगांव, थाना बारासगवर सहित का0 सौरभ कुमार, का0 शशांक सिंह, का0 शिवाशीष नायक, का0 पंकज चौधरी, का0 मोहित कुमार और का0 अवतार सिंह शामिल रहे।