मंगलवार, 28 जुलाई 2026

लखनऊ : घर के बाहर कुत्ता टहला रहे युवक पर चाकू से हमला कर आरोपी फरार,।।।।Lucknow: The accused attacked a young man walking his dog outside his house with a knife and fled.।।

शेयर करें:
लखनऊ  : 
घर के बाहर कुत्ता टहला रहे युवक पर चाकू से हमला कर आरोपी फरार,।।।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में एक युवक पर पुराने विवाद को लेकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के जाफर खेड़ा में सोमवार देर रात घर के बाहर अपने पेट डॉग को टहला रहे युवक की गर्दन पर मोहल्ले के ही एक युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार, जाफर खेड़ा निवासी संदीप कुमार पुत्र भरत कुमार ने कृष्णानगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे उनका छोटा भाई अभय कुमार घर के पास अपने पेट डॉग को टहला रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला अशोक कुमार वहां पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर अभय से कहासुनी करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अशोक ने सब्जी काटने वाले चाकू से अभय की गर्दन पर हमला कर दिया।
चाकू लगने से अभय गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के बाद घायल के भाई संदीप कुमार ने आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली में नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में प्राणघातक हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृष्णानगर थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि घायल युवक के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।