उन्नाव :
चोरी की बाइक के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, एक दर्जन मुकदमे दर्ज।।
दो टूक : उन्नाव जनपद के थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। जिसपर एक दर्जन मुकदमे पहले से ही दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार 16 जुलाई 2026 को कानपुर नगर निवासी नवीन कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 439/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
शनिवार को रात्रि गश्त एवं वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सिंधुपुर से कांशीराम कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर शिवा सिंह (30 वर्ष) निवासी बारादेव, थाना औरास, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UP 78 HA 8198 बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी शिवा सिंह पर एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 14 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिद्धार्थ, उपनिरीक्षक रामानंद पटेल तथा कांस्टेबल भानू प्रताप शामिल रहे।
