रविवार, 26 जुलाई 2026

लखनऊ :STF ने एक लाख का इनामी लुटेरा को किया गिरफ्तार ।।||Lucknow:STF arrested a robber carrying a reward of Rs 1 lakh.||

शेयर करें:
लखनऊ :
STF ने एक लाख का इनामी लुटेरा को किया गिरफ्तार ।।
दस साल से अपराध जगत का बना हुआ है बादशाह,तीन दर्जन केस दर्ज।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। हापुड़ जिले के पिलखुआ थाना क्षेत्र में दर्ज चर्चित लूटकांड के ₹1 लाख के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी रविवार सुबह पिलखुआ क्षेत्र में बंद फाटक के पास पिलर नंबर-20 के निकट की गई।
विस्तार :
एसटीएफ के अनुसार शातिर लुटेरा रोहित के विरुद्ध थाना पिलखुआ जिला हापुड़ में वर्ष 2025 के एक लूट प्रकरण में मुकदमा दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में एसटीएफ लगातार सूचनाएं एकत्र कर रही थी।
विश्वसनीय सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम ने हापुड़ जनपद के पिलखुआ थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी रोहित निवासी विकास नगर थाना खुर्जानगर बुलंदशहर
 को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई।
पूछताछ में आरोपी ने रोहित स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जून 2025 में पिलखुआ क्षेत्र में एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोप है कि बदमाशों ने एक वाहन को रोककर उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट की, एक व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचाई और नकदी लूट ली। इसके अलावा पीड़ितों से एटीएम का पिन पूछकर उनके खाते से भी धनराशि निकाले जाने का आरोप है।
एसटीएफ ने गिरफ्तार आरोपी को थाना पिलखुआ मे दाखिल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।