।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज मे शनिवार को एडिशनल एसपी अनुप कुमार ने स्थानीय थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी ने सबसे पहले थाने के सिपाहियों को परेड कराई और सलामी ली। इस दौरान एडिशनल एसपी ने थाने के मालखाने , बंदी गृह, सिपाहियों के बैरक और मेस खाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी ने थाने के समस्त अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही एडिशनल एसपी ने वहां पर रखे विभिन्न प्रकार के बंदूकों के बारे में पुलिस और महिला पुलिस जवानों से जानकारी ली। उन्होंने सभी पुलिस जवानों से अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क और जिम्मेदार रहने को कहा गया। इसके अलावा एडिशनल एसपी ने सहायक पुलिस उप निरीक्षक हेड कांस्टेबलों के साथ संवाद कर उनकी कार्यशैली की जानकारी ली और लम्बित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कहां की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाना चाहिए ताकि आमजन त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने वारंटियों के गिरफ्तारी की समीक्षा करते हुए थानाध्यक्ष से तत्काल फरार आरोपियों के गिरफ्तारी करने के निर्देश देते हुए अपराध नियंत्रण में सतत सक्रियता बनाएं जाने का निर्देश दिया।