गोण्डा- थाना इटियाथोक पुलिस ने चोरी करने के दो आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईरिक्शा व चोरी के तमाम माल को बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि थाना इटियाथोक पर पंजीकृत मु0अ0स0 259/26, धारा 331(4), 305(A), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त राहुल सोनकर पुत्र मोहनलाल और सद्दाम पुत्र सद्दीक खाँ उर्फ तेजाई को अर्जुनपुर रेलवे क्रासिंग से भरिया लबेदपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशादेही पर घटना में प्रयुक्त ईरिक्शा व चोरी के माल को बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी छेद्दन पुत्र परसराम सौनी निवासी ग्राम सरकाण्ड थाना कोतवाली इटियाथोक ने थाना पर सूचना दिया कि 19/20.7.2026 की रात्रि में शिवराज उर्फ कल्लू, राहुल चौहान, सद्दाम और कल्लू द्वारा उनके दुकान का दरवाजा तोड़कर उनके दुकान में घुसकर दुकान के समान चोरी कर लिया है। वादी के तहरीर के आधार पर पर थाना इटियाथोक पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
इस क्रम में 23 जुलाई को विवेचना के दौरान पाए गए दोषी आरोपी अभियुक्तों राहुल और सद्दाम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशादेही पर घटना में प्रयुक्त ईरिक्शा व चोरी के माल को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण,
1. राहुल सोनकर पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम पंण्डितपुरव सरकाण्ड थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
2. सद्दाम पुत्र सद्दीक खाँ उर्फ तेजाई निवासी ग्राम सरकाण्ड थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
बरामदगीः-
1. जैकेट हरा रंग 01 अदद,
2. नारंगी व गुलाबी रंग के थान का कपड़ा 01 अदद,
3. अंगूठी 02 डिब्बा
4. पीले रंग का पीस कपडा
5. दुपट्टा 25 अदद
6. लुंगी 05 अदद
7. शाल 01 अदद
8. सूट का कपड़ा 02 अदद
9. बच्चे की फ्राक पैंट 01 अदद
10. बच्ची का गुलाबी रंग का लैहंगा चुनरी 01 अदद
11. हरे रंग की सूट 03 अदद
12. बच्ची की पीले रंग की फ्राक पैंट 01 अदद
13. बच्ची की स्कर्ट टाप पीला रंग 01 अदद
14. ठण्डी की इनर 02 अदद
15. बच्चों के मोजे 18 जोडी
16. बच्चों के बनियान 12 अदद
17. ठण्ड की टोपी 09 अदद
18. स्कूल कैप 03 अदद
19. हुडी मरून रंग 02 अदद
20. बच्ची का फ्राक काला 01 अदद
21. बच्ची का फ्राक 09 अदद
22. कुर्ती 02 अदद
23. बच्चे का हाफ पैन्ट टीशर्ट 02 अदद
24. सफेद बनियान 05 अदद
25. बच्चे के अण्डरवियर 06 अदद
26. बच्चों के दस्ताने 11 जोडी
27. शर्ट 6 अदद
28. जूते बच्चों के 3 जोडी
29. जूता बडों का 1 जोडी
30. चप्पल बडों का 2 जोड़ी
31. आर्टिफिशियल मंगलसूत्र 1 अदद
32. चूडी 3 डिब्बा
33. आर्टिफिशियल हार सेट 2 अदद
34. कान का बाला 1 अदद
35. घटना में प्रयुक्त ई रिक्सा
पंजीकृत अभियोग,
