गुरुवार, 23 जुलाई 2026

लखनऊ : STF ने 50 हजार का इनामी शराब तस्कर मनवीर सिंह उर्फ मन्नू को पंजाब से किया गिरफ्तार।।||Lucknow: STF arrested Manveer Singh alias Mannu, a liquor smuggler with a reward of Rs 50,000, from Punjab.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
STF ने 50 हजार का इनामी शराब तस्कर मनवीर सिंह उर्फ मन्नू को पंजाब से किया गिरफ्तार।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश एसटीएफ को अंतर्राज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड यूनिट ने थाना नवाबगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज में दर्ज मुकदमे में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त मनवीर सिंह उर्फ मन्नू को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी मनवीर सिंह उर्फ मन्नू, पुत्र सत्यवान सिंह, निवासी बयानाखेड़ा-16, थाना बरवाला, जनपद हिसार (हरियाणा) का रहने वाला है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 1,010 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी को 22 जुलाई 2026 को मोहाली के जिरकपुर मेट्रो चौक स्थित कल्याण ज्वैलर्स के सामने से गिरफ्तार किया गया।
विस्तार
एसटीएफ के अनुसार मनवीर सिंह अपने साथी नवदीप सिंह उर्फ नई ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कई वर्षों से पंजाब और चंडीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, उत्तराखंड व छत्तीसगढ़ तक सप्लाई करता था। पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब को ट्रकों में अंडे, मुर्गी का दाना, प्लास्टिक स्क्रैप, पास्ता और आलू जैसे सामानों के बीच छिपाकर भेजा जाता था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2023 में उसके गिरोह के तीन सदस्य अमेठी में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार हुए थे। इसके अलावा प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में सड़े अंडों की आड़ में भारी मात्रा में अवैध शराब बिहार और झारखंड भेजने का मामला भी सामने आया था, जिसमें वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के बाद वह लगातार ठिकाने बदलकर छिपता फिर रहा था।
एसटीएफ ने अन्तर्राष्ट्रीय शराब तस्कर मनवीर सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रयागराज पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा की जा रही है।