मंगलवार, 21 जुलाई 2026

लखनऊ : तेलीबाग चौराहे पर करंट से युवक की मौत,अवैध बिजली सप्लाई पर उठे सवाल; जांच की मांग तेज।||Lucknow: A young man died from electrocution at Telibagh intersection, raising questions about illegal electricity supply; demands for an investigation intensified.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
तेलीबाग चौराहे पर करंट से युवक की मौत,अवैध कनेक्शन पर उठे सवाल; जांच की मांग।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र स्थित शनि मंदिर चौराहे के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक पास स्थित मां कैलाश भोजनालय में मजदूरी करता था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लपरवाही पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विस्तार :
बताते चले - मंगलवार तड़के सुबह हुई हल्की बारिश के बीच थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग शनिदेव चौराहे पर एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। करंट की चपेट में आने से एक मजदूर युवक की दु:खद मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी तथा युवक को पीजीआई के अपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
मृतक युवक दुकान मे करता थि मजदूरी।
मिली जानकारी के मुताबिक बहराइच जनपद के थाना खैरीघाट क्षेत्र लवलिया टिकरिया निवासी दिलीप कुमार पुत्र बरसाती लाल लखनऊ की वृंदावन योजना में रहकर तेलीबाग चौराहे पर मॉ कैलाश भोजनालय में काम करता था। मंगलवार सुबह वह रोज की तरह अपने काम पर जा रहा था। इसी दौरान रिमझिम बारिश के बीच तेलीबाग चौराहे के पास अचानक करंट की चपेट में आ गया। तेज झटका लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस, बिजली विभाग और एम्बुलेंस को सूचना दी। लोगों की मदद से युवक को पीजीआई के अपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पीजीआई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
बिजली के खम्भों के बीच लोहे की गुमटी बनी काल।
स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बारिश के दौरान बिजली के पोल के पास रखी एक टीन शेड (गुमटी) में करंट उतर आया। बताया जा रहा है कि भोजनालय में कार्यरत 18 वर्षीय दिलीप जैसे ही गुमटी के संपर्क में आया, वह करंट की चपेट में आ गया। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बिजल विभाग पर लपरवाही का आरोप।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस स्थान पर टीन शेड की कई दुकानें संचालित हैं, वहां बिजली आपूर्ति की व्यवस्था और सुरक्षा नियमों के अनुरूप नहीं है। इन टीन शेट की दुकानों मे फर्नीचर कारखाना और बेल्डिंग की दुकान, एक चार्जिंग स्टेशन को भी बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिसकी सुरक्षित सप्लाई और जन सुरक्षा के साथ वैधता की जांच होनी चाहिए।
स्थानीय लोगों का आरोप लगाया कि बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया गया, जिसके कारण बारिश के दौरान करंट फैलने जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। 
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। वहीं बिजली विभाग का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने जिम्मेदारों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, यदि कहीं नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर बिजली सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कराने की मांग की है।
●बारिश के मौसम मे जनहित में अपील: हादसे के कारणों को लेकर कई तरह के स्थानीय दावे और आरोप सामने आए हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। इसलिए अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट के आधार पर ही माना जाना चाहिए।
हालांकि इन आरोपों की दो टूक मीडिया आधिकारिक पुष्टि नही करता है।