लखनऊ :
PGI क्षेत्र में मजदूर से लूटपाट,बदमाशों ने मारपीट कर नगदी और मोबाइल छीना।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक मजदूर को निशाना बनाते हुए उससे मारपीट कर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना की शिकायत कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी में पुलिस से शिकायत किया। पुलिस ने पीड़ित को ऑनलाइन शिकायत करने की सलाह देकर टरका दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत यूपीकाप पर आनलाइन किया और पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश मे जुटी हुई है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित साजन पुत्र महेश ग्राम सिठौली कला, पोस्ट सराय गुदौली, कोतवाली गोसाईगंज, लखनऊ ने थाना पीजीआई में पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 22 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह कल्ली माती से कल्ली पश्चिम बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे पहले से मौजूद 3-4 अज्ञात युवकों ने उसे जबरन रोक लिया।
आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी जेब में रखे 6500 नकद तथा वीवो Y33 मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने घटना की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद करने तथा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित मजदूर की तहरीर के आधार पर थाना पीजीआई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना स्थल के आस-पास सक्रिय संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश मे लगी हुई है।
